कुंदा। कुंदा थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव के दुकानों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना की अंजाम दिया है। चोरों ने चाया गांव के सतेंद्र यादव के किराना दुकान वा बौधाडीह गांव के नारों यादव के किराना दुकान में चोरी की। दोनो दुकान से चोरों ने नकद राशि समेत कई समान चोरी कर ले भागे। घटना 7 अगस्त के मध्य रात्रि की है।
भुक्तभोगियों ने बताया कि 8 अगस्त के सुबह जब दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। चोरी होने की सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दिया घटना जानकरी मिलते ही थाना प्रभारी कौसल कुमार सिंह ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की जांच किया। छानबीन में चोरी कर ले कर भागे तिजोरी गांव के कुछ दूरी पर फेका हुवा मिला। मौके पर बौधाडीह पंचायत मुखिया अनिता देवी व प्रतिनिधि बिनोद साव भी मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 332








