महुआडांड में कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 63 वां स्थापना दिवस

युवा कांग्रेस कमिटी का प्रखंड अध्यक्ष बनने पर अमीर सोहेल को कांग्रेसियों ने किया स्वागत


महुआडांड। प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद परिसर में युवा कांग्रेस का 63 वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमीर सोहेल ने किया। जबकि संचालन कांग्रेस नेता अजीत पाल कुजूर ने की। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. इफ्तेखार अहमद, विशिष्ट अतिथि प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रिडोल्फ खलखो ,प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, प्रखंड बिस सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड उपप्रमुख अभय मिंज, बिस सूत्री सदस्य रामनरेश ठाकुर, मुखिया सुषमा कुजूर, उषा खलखो, प्रमिला मिंज, रेणु तिग्गा, रोशनी कुजूर, कमला किण्डो, रीता कुजूर, रानू खान, तनवीर अहमद उर्फ रिंकु, नुरूल अंसारी, शकील अहमद,नितिन टोप्पो आदि समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कमिटी महुआडांड के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर अतिथियों के द्वारा अमीर सोहेल एवं उनके कमेटी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित सम्मानित किए।

कांग्रेस नेता श्री कुजूर ने सर्वप्रथम युवा कांग्रेस कमिटी महुआडांड के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर अमीर सोहेल को शुभकामना दिए। कहा कि पार्टी आला अधिकारियों ने अमीर पर काफ़ी भरोसा जताया है। इनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस पार्टी एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगी।

कार्यक्रम को प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड उपप्रमुख अभय मिंज, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिडोल्फ खलखो, मुखिया रेणु तिग्गा आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने देशहित व समाज हित के लिए समर्पित भावना से कार्य करने का संकल्प लिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *