रंजीत कुमार यादव
कुंदा। प्रखंड के कुंदा में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर सभा किया गया। सभा की अध्यक्षता मुखिया मनोज कुमार साहू ने की। सभा में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा फहराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने 15 अगस्त को वीर शहीदों को नमन कर हर घर तिरंगा झंडा लगाने का निर्णय लिए।
इसके आलावा मेरा मिट्टी मेरा देश के तहत कुंदा में योजना का चयन किया। मौके पर कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 468





