आजसू केरेडारी प्रखंड कमेटी ने मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस

केरेडारी(हजारीबाग)। प्रखंड केकेरेडारी पंचायत भवन में आजसू प्रखंड कमिटी के द्वारा झारखंड आंदोलन के महान क्रांतिकारी, वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो तथा संचालन प्रखंड सचिव मोहन कुमार ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने शहिद निर्मल महतो के तस्वीर पर बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य पंकज साहा ने शहीद निर्मल महतो के जीवनी पर प्रकाश डाले एवं बोले कि शहिद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे। 22 जून 1986 को आजसू का गठन किया गया। उस समय जेएमएम के तत्कालीन केंद्रीय अध्यक्ष निर्मल महतो थे। झारखंड आंदोलन को गति देने के लिए छात्रों को जोड़ा।

मौके पर केंद्रीय सदस्य पंकज साहा, प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो, प्रखंड सचिव मोहन कुमार, अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोहर साव, प्रमोद कुशवाहा, महेंद्र महतो,विकास कुमार,वासुदेव महतो, फुलेश्वर महतो, मो. काशिम ,बलराज भुइयां, गोविंद पासवान, दिलावर अंसारी तथा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *