बेलतु में जमीनी विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़े, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल दो रेफर

केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी थाना क्षेत्र के बेलतु गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़े। दो गुटों के मारपीट में जम कर लाठी डंडा चला। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मारपीट में मुकेश कुमार, फुलवा देवी, चिंतामणी साव, कांति देवी, लीला देवी, गुलाब कुमार, मंजू देवी, जगदेव साव बुरी तरह से घायल है, वहीं मेघनी देवी, करमी देवी का हालत काफी गंभीर है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। घटना सोमवार सुबह 8 बजे की है। 

पीड़ित परिवार चिंतामन साव, हेमराज कुमार साव, सविता कुमारी ने बताया कि कर्मचारी साव उर्फ नेमा साव, नरायण साव, मानकी साव, तीनो के पिता बालेश्वर साव, जागेश्वर साव पिता बालचंद साव, रीता देवी, पति जागेश्वर साव, राजेश कुमार, पवन कुमार, दोनों के पिता मानकी साव, सुदामा कुमार, रोहित कुमार, बजरंग कुमार, तीनो के पिता जागेश्वर साव, सुशांत कुमार पिता कर्मचारी साव, प्रमोद कुमार,पिता रामवृक्ष साव के द्वारा जमीनी विवाद को लेकर तलवार, लाठी वा चाकू से वार किया गया है। इस संबंध में पीड़ित परिवारों ने केरेडारी थाना में उक्त लोगो के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है।

इस मामले में थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेट्टा ने कहा कि मारपीट होने की सूचना मिली है। आवेदन मिलते है मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किया जायेगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *