एनटीपीसी ने बारियातु के गुरगुटीया में रैयतों के बिच बांटा छाता

अनिल कुमार माली /केरेडारी

केरेडारी। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना केरेडारी के द्वारा प्रभावित क्षेत्र के बारियातु के गुरगुटीया में रैयतों के बीच छाता वितरण किया गया। बारिश की मौसम को देखते हुए एनटीपीसी के द्वारा वार्ड सदस्य मीना देवी, सीएसआर के उप महाप्रबंधक संजीत कुमार सेनापति, कार्यपालक अधिकारी रजनीश कुमार ने लोगो को छाता बांटे। एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक संजीत कुमार सेनापति ने कहा कि एनटीपीसी सदा आपके साथ है। हमेशा लोगो का सहयोग किया जायेगा।

मौके पर सीएसआर उप महाप्रबंधक अजीत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक कमला राम रजक, वार्ड सदस्य मीना देवी, गुरगुटीया स्कूल के सहायक शिक्षक मिथिलेश ठाकुर, कुहू प्रजापति, डोमन प्रजापति, के अलावे कई महिलाएं उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *