डुमरी कोल परियोजना के द्वारा अधिग्रहित जमीन को भू-रैयतों को वापस करने को लेकर पांडू मुखिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

केरेडारी (हजारीबाग)। नीलांचल आयरन पॉवर लिमिटेड डुमरी कोल ब्लॉक द्वारा अधिग्रित जमीन को रैयतों को वापस दिलाने को लेकर पांडू मुखिया सकीबा खातून मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुखिया ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर डुमरी कोल ब्लॉक द्वारा अधिग्रित जमीन को रैयतों को वापस सौंपने को लेकर पत्र सौंपा है। पत्र में मुखिया ने कहा है कि हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पाण्डु बलिया में निलांचल आयरन पॉवर लिमिटेड डुमरी कोल माइंस को भारत सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण कर कोयला खनन कार्य के लिएआवंटन मिला था।

वर्ष 2009-10 में कम्पनी ने क्षेत्र के जमीन अधिग्रहित किया। परंतु निर्धारित समय सीमा के गुजर जाने के बाद भी कोयला खनन का कार्य निलांचन आयरन पॉवर लिमिटेड द्वारा नही किया जा सका। और भू रैयतों का बड़ी मात्रा में जमीन निलांचन पॉवर लिमिटेड के पास है। उक्त गांव के जमीन पर कंपनी द्वारा किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया है। काम नही होने पर जमीन को वापस करने का नियम है। परंतु कंपनी ने आज तक रैयतों को जमीन नही लौटाया। इन्होंने कंपनी द्वारा अधिगृहीत जमीन को भू रैयतों को वापस दिलाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किए है। साथ ही मांग पत्र की प्रति लिपि अल्पसंख्यक कल्याण निबंधन और पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन एवं उपायुक्त हजारीबाग को भी दिया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *