प्रिंस के सर से उठा पिता का साया किड्स जूनियर स्कूल संवारेगा बच्चें का भविष्य देगा नि:शुल्क शिक्षा

केरेडारी ( हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड में संचालित किड्स जूनियर स्कूल शिक्षा के साथ साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने केरेडारी के प्रिंस कुमार के पिता के निधन के उपरांत विद्यालय में निः शुल्क शिक्षा देने का निर्णय लिया है। 31 जुलाई को किड्स जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बच्चें को स्कूल यूनिफार्म, 2100 नगद वा विद्यालय में नामांकन दर्ज किए। प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने कहा कि प्रिंस कुमार का नामांकन हो गया है। बच्चें को कक्षा प्रथम से लेकर वर्तमान आखरी कक्षा तक एवं भविष्य में दशम वर्ग तक निशुल्क शिक्षा देंगे। इन्होंने कहा विद्यालय अपने तय मानकों के तहत गरीब बच्चों के सहयोग में हमेशा कार्य करते रहा है। जिसमे केरेडारी के प्रबुद्ध जन वा ग्राम वासियों का भी सहयोग मिला है।
बताते चले की कामेश्वर महतो एक कुशल इलेक्ट्रिशियन मिस्त्री थे। जो कैंसर से पीड़ित थे, इलाज के दौरान मौत हो गया था।
मौके पर जनहित सेवा सदन के प्रोपराइटर नरेश कुमार महतो, महेंद्र, सतेंद्र सिंह, देवंती देवी, शिक्षक आशीष रंजन, विक्रम सिंह, मृत्युंजय तिवारी, ममता देवी ,माधुरी देवी ,वंदना देवी, अदिति कुमारी, प्रिया कुमारी एवं दिव्या तिवारी उपस्थित थे|

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *