केरेडारी में धुम धाम से मनाया गया मुहर्रम, निकला जुलुस

केरेडारी। मुस्लिम भाईयो का पवित्र त्योहार मुहर्रम केरेडारी प्रखंड में दोनो समुदाय के बिच शांति पुर्वक धुम धाम से शनिवार को मनाया गया। शनिवर के सुबह मुस्लिम भाईयो ने रंग बिरंगे नये नये कपडे पहन कर तजिया के साथ जुलुस निकाले और पूरे गांव का भ्रमण कियें। इस दौरान जुलुस में शामिल लोगो ने लाठी गडा़सा, तलवार भांज कर हैरत अंगेज करतब दिखायें। ताजिया के साथ गांव में मेला का आयोजन किया गया। केरेडारी पंचायत के सभी अखाड़ों का तजिया वा फरेरा मेला स्थल करमाही करबला पहुंचा, जहां भब्य मेला का आयोजन किया गया। बच्चों ने मेला का खूब आनंद उठायें। तत्पश्चात मुस्लिम भाईयों ने करबला में फतिया पढ़ने के बाद ईद गाहो में नमाज अदा कियें। साथ ही एक दुसरे को गले मिल कर मुर्हरम का मुबारक वाद कियें।

मुहर्रम को सफल बनाने में जिप सदस्य अनिता सिंह, उप प्रमुख अमेरिका महतो, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, प्रितम सिंह, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, मों.बब्लु रिजवी, मों.इनामुल अंसाारी, कासिम मियां, मो मिन्हाज, रियासत मियां, समेत अंजुमन कमिटी का अहम भुमिका रहा।

केरेडारी में सुरक्षा व्यव्स्था रहा मुस्तैद, दिन भर चला पुलिस गश्ती

मुहर्रम को शांति पुर्वक मनाने को लेकर केरेडारी प्रखंड के सभी ईद गाहो में सुरक्षा व्यव्स्था मुस्तैद रहा। केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेटा के नेतृत्व सुरक्षा कर्मी गश्ती करते नजर आयें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *