कुंदा के कोयता में सांप काटने से बच्चें की मौत, घर में छाया मातम

रंजीत कुमार यादव

कुंदा। कुंदा थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के कोयता निवासी संतोष यादव के सात वर्षीय पुत्र पियूस कुमार का मौत सांप काटने से हो गया। घटना शनिवार देर की है। बताया जाता है की पियुस देर शाम गांव के चबूतरा पर बैठा हुआ था। इसी क्रम में कोबरा ने डंस लिया। आनन फानन में परिजन उसे पीएचसी केंद्र प्रतापपुर ले कर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बच्चें की हालत गंभीर होता देख बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान बच्चें की मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिजनो ने प्रतापपुर पीएचसी के द्वारा ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।परिजनो ने बताया की बच्चे का उपचार सही तरीके से कर समय से नहीं किया गया जिससे बच्चें की मौत हुई है। परिजनों ने पीसीएच के डॉक्टरों के द्वारा दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। नवादा पंचायत मुखिया भरत यादव ने कहा कि डॉक्टर द्वारा मरीज़ के परिजनों से इस तरह के व्यवहार करना उचित नहीं है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *