सूरज कुमार/ महुआडांड़
लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर बढ़ते हुए दुर्घटनाओं को देखते हुए महुआडांड़ पुलिस प्रशासन के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। शुक्रवार को संत जेवियर कॉलेज के पास सघन रूप से वाहनों का चेकिंग किया गया।
इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने का सख्त का निर्देश दिया गया।
वाहन चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से पुअनि कमर आलम और पुलिस जवान मौजूद रहे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 272








