मणिपुर घटना के विरोध में महुआडांड़ के महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर किये विरोध प्रदर्शन

सूरज कुमार/ महुआडांड़

महुआडांड़। मणिपुर में महिलाओं से हुई बर्बरता को लेकर रविवार को महुआडांड़ में विभिन्न आदिवासी संगठन के बैनर तले महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों के लोगों ने महुआडांड़ के दुर्गा बाड़ी मोड़ से शास्त्री चौक होते बिरसा मुण्डा चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर पदयात्रा किए। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने घटना को शर्मनाक बताते हुए देश की आधी आबादी पर इसे घातक प्रहार बताया।

कहा कि देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा धोखा साबित हुआ है। प्रदर्शन में स्कूल कॉलेज के छात्राएं भी शामिल हुई। इधर बोहटा चौक पर नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज के केन्द्रीय जन सघर्ष समिति के सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का शर्मनाक वीडियो के वायरल होने के बाद शीर्ष कोट ने स्वत: संज्ञान लिया है। तब प्रधानमंत्री ने चुप्पी तोडने की औपयरिकता पूरी की। उन्होंने कहा कि 70 दिनों से मणिपुर जल रहा है। मणिपुर सीएम को तत्काल अपना त्यागपत्र देना चाहिए।

बोहटा में चौक में जेरोम जेराल्ड कुजूरकुलदीप मिंज, सुमन एक्का, गोपाल खाखा, हबील टोप्पो, अरविंद एक्का, कुलदीप बैक, अनीस लकड़ा, सुश्री लिना, तिनतियुस् टोप्पो,सुसना एक्का, अशोक खलखो, फ्रेडरिक बैक, राजेश टोप्पो, लिलि बैक सहित महुआडांड़ में फादर दिलीप, उपप्रमुख अभय मिंज, किशोर, मनीना कुजूर सहित विभिन्न गांवों से आये महिला व छात्राएं कार्यक्रम में भाग लिये।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *