बेंच डेस्क नहीं, अर्धनिर्मित भवन में फर्श पर पढ़ाई करती हैं छात्राए
रंजीत कुमार यादव
कुंदा। कुंदा के बिस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह भोक्ता बुधवार को कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिस सूत्री अध्यक्ष ने विद्यालय के बच्चियों को अर्धनिर्मित भवन के फर्श पर बैठ कर पढ़ाई करते नजर आए। जिस पर ब्रह्मदेव सिंह भोक्ता ने अधूरे भवन पर नाराजगी जाहिर करते हुवे जल्द से जल्द भवन का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश संवेदक को दिए। इसके अलावा छात्राओं को मेन्यू के अनुसार भोजन मिलने, बेंच डेस्क का अभाव, पेयजल की व्यवस्था का भी हाल वार्डेन से जाना। बच्चियों ने भोजन समय पर मिलने की बात बीस सूत्री अध्यक्ष को बताया।
विद्यालय के वार्डेन इंदू भारती ने बताया की बेंच डेस्क अन्य जरूरत की व्यवस्थाओं को लेकर विभाग को पत्र लिखा गया है। विद्यालय कैंपस के अंदर पानी की समस्या को बताया। वार्डेन ने कहा की यहां 3 डीप बोरिंग की गई है लेकिन पानी पर्याप्त मात्रा में नही है। मौके पर उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार गुप्ता मौजूद थे।।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








