गाड़ीलौंग मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुभान अंसारी ने किया मॉडल आंगनबाड़ी सह नर्सरी स्कूल केंद्र निरीक्षण

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड के गाड़ीलौंग पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुभान अंसारी ने बुधवार को मॉडल आंगनबाड़ी सह नर्सरी स्कूल केंद्र गाड़ीलौंग कोड 1 संख्या 07 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका सुरेखा चौरसिया एवं 9 बच्चे केंद्र में मौजूद थे। जबकि बच्चों के उपस्थिति पंजी में 38 बच्चों का हाजरी बना हुवा था।

सेंटर में उपस्थित बच्चें

बच्चों की संख्या वा उपास्थिति पंजी में बच्चों की संख्या देख मुखिया प्रतिनिधि ने असंतोष जाहिर किया। साथ ही बच्चों की उपस्थिति और पोषण पर सेविका को सुधार करने का सलाह दिए। बताते चले की मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में कुल 40 बच्चे का नामांकित है।

इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ रंथू महतो ने कहा कि सेविका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सुधार नहीं हुई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *