केरेडारी में आयोजित अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का नॉक आउट मुकाबला में केरेडारी पुलिस टीम ने पालंडू को 0-2 से दिया मात

केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी कृषि फार्म मैदान में आयोजित अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का नॉक आउट मुकाबला बुधवार को संपन्न हुवा। विजेता टीम क्वाटर फाइनल वा सेमीफाइनल में विजय प्राप्त कर फाइनल तक पहुंचेगा। नॉक आउट मुकाबला का अंतिम मैच बड़कागाँव पालंडू बनाम केरेडारी थाना के बीच खेला गया। मैच दोनो टीमों के बीच 20 – 20 मिनट का खेला गया। केरेडारी थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में मैदान पर उतरी पुलिस टीम ने शुरुवाती दौर में ही दो गोल मार कर पालंडू पर बढ़त बनाए रखा। मैच में दूसरा गोल थाना प्रभारी के द्वारा किया गया। पूरे मैच में पालंडू टीम काफी संघर्ष करते दिखी। मैच में केरेडारी थाना प्रभारी के आलावे बड़कागांव ओपी प्रभारी मणिलाल सिंह ने टीम का मोर्चा संभाले रखा। मैच जीतने के उपरांत केरेडारी थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा ने उप विजेता टीम के खेल का सराहना किए। और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही। साथ ही खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का भी भरोसा दिया।

बताते चले की फुटबॉल टूर्नामेंट में चतरा, हजारीबाग जिला के कुल 32 टीम भाग लिए है। मैच रेफरी रामकृष्ण राणा, लेस मैन अनिल कुमार, सागर राणा थे।

मौके पर मो कासिम, बहादुर राम, विकाश कुमार, ज्ञानी कुमार, मो सफीक, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, सागर कुमार, मो आमिर समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *