सूरज कुमार / महुआडांड़
महुआडांड़। नेतरहाट थाना क्षेत्र के दवना और पुरानाडीह गांव में भाकपा माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप लगा कर 5 लोगों को जमकर पिटाई किए। माओवादियों के पिटाई से एक की मौत हो गई। मृतक देव कुमार प्रजापति है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। इस घटना से लोग सहमे हुवे है।
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया की बीते देर रात हथियार से लैस नक्सलियों ने घर पहुंच कर जबरदस्ती मेरे पति देव कुमार प्रजापति को उठाकर ले गए थे। जब वह लोग उनके पीछे जाने लगे तो नक्सलियों ने डंडे से खदेड़ कर भागा दिए। नक्सलीयो ने स्कूल के पास देव कुमार प्रजापति को हाथ और पैर को रस्सी से बांध कर पिटाई किए। जिसे देव की मौत हो गई। घटना को अंजाम दे कर नक्सलियों ने चेतावनी देकर चलते बने। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन किया।
इस मामले में महुआडाड़ के एसडीपीओ राजेश कुजूर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। नक्सली के खिलाफ पूरे इलाके को सील कर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है, पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जायेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








