रंजीत कुमार यादव
कुंदा। कुंदा प्रखंड कार्यालय मे गुरुवार को कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कृषक मित्र संघ के अध्यक्ष दिलीप प्रसाद यादव ने की, संचालन बीटीएम सुजीत कुमार वा एटीएम सुधीर कुमार ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि बिस सूत्री अध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह भोगता, जय मंगल सिंह उपस्थित थे।
कार्यशाला में कम बारिश के कारण मोटे मोटे अनाज की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। इस कार्यशाला में कृषक मित्र के द्वारा किसानों को पानी का खपत कम करते हुवे खेती करने के पर जोर दिया। ताकि समय से बारिश ना होने पर भी खेती से लोग वंचित ना रहे। मौके पर कई लोग मौजुद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 275








