केरेडारी में गैस सुरक्षा व उज्जवला योजना पर कार्यशाला का आयोजन

केरेडारी (हजारीबाग)। जय मां एचपी गैस एजेंसी केरेडारी के द्वारा पंचायत भवन केरेडारी में गैस सुरक्षा कार्यक्रम व उज्जवला योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि सांसद प्रतिनिधि बड़कागाँव विस क्षेत्र बालेश्वर कुमार, उपप्रमुख अमेरिका महतो, बैजनाथ महतो उपस्थित हुवे।  मौके पर एचपी गैस एजेंसी के संचालक नागेश्वर महतो ने महिलाओं को एलपीजी गैस चूल्हा के रख रखाव एवं उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा गैस सिलेंडर का उपयोग महिलाएं सजग वा सुरक्षित रूप से करें। गैस के उपयोग के उपरांत सिलेंडर का नॉव बंद कर के रखे। कार्यक्रम का संचालन सुभद्रा  देवी ने की।

कार्यक्रम में मौजूद लोग

मौके पर सोनू कुमार, अर्जुन कुमार, सतीश कुशवाहा राजू कुमार पर पूनम देवी, रेखा देवी, योगिता देवी, ममता देवी, उषा देवी, बाल देवी, सुनीता देवी, पुनम देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *