महुआंडा़ड में मोहर्रम कमिटी के खलिफा का हुआ चयन, लाडले खान बनाएं गए जेनरल खलिफा

सूरज कुमार / महुआडांड़

महुआ डांड। महुआ डांड जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद इमरान खान के अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर जामा मस्जिद के प्रांगन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोहर्रम कमिटी के खलिफा का चुनाव किया गया। जहां सर्वसम्मति से मोहम्मद लाडले खान अम्वाटोली को महुआंडाड मोहर्रम कमिटी का जेनरल खलिफा बनाया गया। वहीं राशिद खान परवेज आलम, अब्दुल मतीन उर्फ गुड्डू, मोहम्मद शहजाद आलम को नायब खलिफा के लिए चयन किया गया। वहीं मोहर्रम इंतजामिया कमेटी में सभी क्षेत्र से लोगों का चयन किया गया है। जो सभी अपने अपने समाज का देख देख करेंगे। सद्दाम उर्फ शेरु, शबीब उर्फ भोलू, फुलवार बगीचा से हलीम अंसारी, अस्लम खलिफा, अम्वाटोली से फिरोज अंसारी, जुनैद अंसारी, शाहिद खान उर्फ भोलू,नय्यर खान, काशिफ, गुरगुटोली से खुर्शीद खान, नौशाद अहमद, जरहाटोली से मोहम्मद मुंतजिर, मोहम्मद फिरोज़, महुआंडा़ड मोहम्मद शहीद खान,मेराज खलिफा,हुसैन नगर से सद्दाम अंसारी व सद्दाम 2 बीच मोहल्ला अम्वाटोली से रानू खान, मोहम्मद रज़ा, मोहम्मद इस्तियाक,आमिर सुहैल,और अख़्तर हव्वारी उर्फ लड्डू बैठक के उपरांत मोहर्रम कमिटी के लोगों को सभी ने बधाई दी। मोहर्रम कमिटी के लोगों ने आवाम से सामने अपनी बातें रखते हुए कहा कि लोगों के द्वारा हमलोगों को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका हर संभव निर्वहन का प्रयास करेंगे। हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी पुरे जोशो खरोश के साथ मोहर्रम मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।

मौके पर नाइब सदर तनवीर अहमद उर्फ सोनू सिक्रेट्री मजहर खान नाइब सिक्रेट्री हबीबुल्लाह खान, खजांची शाहिद कमाल, गौसिया मस्जिद के नाइब सदर सहाबुद्दीन खान आजाद अहमद,बसारत अली, ब्बलु खान,सुवेब आलम, गुड्डू खान समेत अन्य लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *