केरेडारी ( हजारीबाग )। केरेडारी थाना क्षेत्र के जोको निवासी अबास अली पिता स्व रोजन मियां, बेतून बेबी पति अबास अली, रवीना बेबी पति असगर मियां, वा रियासत मियां पिता अबास अली के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपका कर न्याययालय में प्रस्तुत होने की जानकारी दी गई है। इन पर केरेडारी थाना में दहेज उत्पीड़न कंप्लेन केस- 222/12 दर्ज है। सभी अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहे है।
इस संबंध में थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा ने कहा कि सभी आरोपी केरेडारी पुलिस या न्यायालय में समर्पण करें। अन्यथा विधिवत रूप से कुर्की जब्ती किया जायेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 422








