हजारीबाग। हजारीबाग मुखिया संघ का बैठक इंद्रलोक टॉवर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता और संचालन सचिव महेश साव ने किया। बैठक में उपस्थित मुखिया ने पंचायत की समस्या को रखते हुए एकजुट होकर उनके समाधान की बात कही। संगठन का विस्तार एवम संगठन को शसक्त बनाने पर बल दिया गया। साथ ही संगठन को चलाने के लिए कोष संग्रह की बात कही गई। इसके अलावा अपनी समस्याओं को राज्य सरकार तक पहुंचाने, पंचायत के विकास के लिए अधिक फंड देने समेत अन्य विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित मुखिया ने कहा की कोष संग्रह पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि जब तक कोष नही होगा तब तक संगठन मजबूत नही होंगा। ग्राम पंचायत का विकास कैसे होगा इस पर अपना अपना सुझाव दिया। वही कई मुखिया ने संघ का हर माह बैठक करने का सुझाव दिया। डीएमएफटी मद और नल जल योजना के शिलापट्ट में स्थानीय मुखिया का भी नाम शामिल करने की मांग की गई। मुखियाओं ने सुझाव देते हुए कहा की जिला संघ को रजिस्टर्ड कराया जाय। साथ ही जिला में संघ का अपना एक कार्यालय हो। संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने संबोधित करते हुए कहा की यह ऐतिहासिक दिन है की जिले के सभी मुखिया पूरे जोश खरोश के साथ एक साथ बैठे हैं। हम सबों को अपनी ताकत पहचान कर उसका इस्तेमाल करना है। एक साल बीतने के बाद भी मुखिया को जो शक्ति और अधिकार मिलनी चाहिए नही मिला है। अभी तक इस वित्तीय वर्ष में एक रुपया नही मिला है, पंचायत क्या कैसे विकास होगा। सभी एकजुट होकर इसके लिए आंदोलन करेंगे। सरकार हमलोग को जल्द पूर्ण अधिकार और फंड दें। हक अधिकार नहीं मिलने पर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलने का भी निर्णय लिए।
बैठक में उपाध्यक्ष उतम महतो, देवकी महतो, सचिव निजाम अंसारी, अनिल देव, सिकंदर मेहता, नंदकिशोर मेहता, मोदी मेहता, सुनीता देवी, मंटु सिंह, सविता देवी , खेत नायक जितनी देवी अनिल कुमार देव विजय कुमार यादव राजेश कुमार गुप्ता सत्येंद्र प्रसाद मेहता सुरेश यादव निजामुद्दीन अंसारी मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








