सूरज कुमार/ महुआडांड़
महुआडांड़। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षिका स्मृति सिंह को परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 2023 में भाग लेते हुए इन्होंने बच्चों को शिक्षा पर एक शिक्षक की अहम भूमिका के बारे में अपना सुझाव दिया। जिसमें बच्चों पर बढ़ रहे परीक्षा के प्रेशर को कम किया जा सके। बच्चों में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा को कैसे विकसित किया जाए। जिससे उन्हें किसी भी परीक्षा का प्रेशर महसूस ना हो। इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइट पर अपना सुझाव दिया था। जिसके बाद इनके सुझावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना करते हुवे प्रशंसा पत्र से सम्मानित किए।
स्मृति सिंह पिछले पांच वर्षों से एक शिक्षिका के रूप में अपना योगदान दे रही हैं। स्मृति सिंह नेतरहाट आवासीय विद्यालय में 11वीं और 12वीं के छात्रों को राजनीति शास्त्र और इतिहास पढ़ाती है। हाल ही में मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा के दौरान बच्चों की परीक्षा की तैयारी कराने में मिले अपने अनुभव को बताते हुए कहा की परीक्षा के दौरान बच्चे काफी डरे हुए होते हैं। उन्हें कन्फ्यूजन होता है ,कि क्या करें कैसे करें। इस समय शिक्षक का दायित्व होता है। वें बच्चों को सही निर्देशित करते हुए मोटिवेट करें, जिससे बच्चे बिना डरे अपना शत-प्रतिशत योगदान परीक्षा की तैयारी में दे सकें।
अपने इसी अनुभव को प्रधानमंत्री द्वारा संचालित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में मैंने साझा किया था। जहां मेरे विचारों को पसंद किया गया और मुझे प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। स्मृति सिंह ने अपनी शिक्षा रांची विमेंस कॉलेज रांची से पूरी की है। इन्होंने शुरुआती दौर में रांची नामकुम के अचार्यकुलम विद्यालय में 3 वर्षों तक अपना योगदान दिया। जिसके बाद वर्ष 2022 से नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अपना योगदान दे रही हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








