एसपी ने जंगल वार फेयर स्कूल नेतरहाट में किया पौधा रोपण



सूरज कुमार/ महुआडांड़

महुआडांड़। एसपी अंजनी अंजन के द्वारा जंगल वार फेयर स्कूल नेतरहाट में पांच सौ फलदार वृक्ष लगया गया। इस दौरान नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य प्रसाद पासवन के एसपी अंजनी अंजन को बुके व अंग वस्त्र देकर स्वागत किये। प्राचार्य श्री पासवन ने कहा की एसपी श्री अंजन नेतरहाट विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं। एसपी के द्वारा विद्यालय परिसर में पहली बार मौसम्मी/संतरा 100/लीची 100, सेब 50, अमरूद 70, तथा गुलमोहर, नाशपाती, नख, जैसे फलदार पौधे लगाए गए। इस मौके पर एसपी श्री अंजन ने कहा कि पिछले वर्ष भी करीब दो हजार पौधे यहां लगाए गये थे। जो बहुत तेजी से विकसित हो रहे हैं। नेतरहाट नाशपाती और नख के लिए प्रसिद्ध है। आने वाले समय में जंगल वार फेयर स्कूल नेतरहाट में सेब, लीची, मौस्मी, अमरूद के बागान स्वच्छ पर्यावरण के साथ-साथ यहां की सुंदरता को बढ़ाएंगे।

पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सार्जेंट मेजर राकेश कुमार दुबे, सार्जेंट मेजर राजकुमार लकड़ा, सार्जेंट संतोष कुमार,सीसीएल राजहरा से नीरज कुमार,सौरव कुमार झा,रंजीत कुमार, शिक्षक रवि रंजन, डां अभिषेक मिश्र, राधा कुमारी, विनोद टोप्पो, डां शिशिर सौरभ, सिल्वेस्टर मुर्मु, डां राजेश चन्द्र गुप्ता, थाना प्रभारी बंधन भगत के साथ सैकड़ो लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *