सूरज कुमार /महुआडांड़
महुआडांड़ प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं का समीक्षा को लेकर बीडीओ अमरेन डांग ने मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक और प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक किए। बैठक में बीडीओ ने पंचायत वार चल रही विकास योजनाओं की जानकारी कर्मियों से लिए। इस दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, 15वें वित्त आयोग योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही 14 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्यक्रम के बारे में प्रखंड कर्मियों को जानकारी देते उन्होंने डोर-टू-डोर अभियान चलाने का निर्देश दिया।
बैठक में योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गोपाल नाथ सिंह, रोजालिया टोप्पो कमलेश कुमार सिंह, शमशुल हक, उमा शंकर गुप्ता, मुकेश प्रसाद अग्रवाल, अनिल कुमार रवि, संतोष कुमार, संजिव कुमार भगत, करमा उरांव, समेत प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








