महुआडांड़ : सड़क में गड्ढे ही गड्ढे, गिर कर घायल हो रहे राहगीर

सूरज कुमार / महुआडांड़

महुआडांड़ प्रखंड के राजडंडा से गढ़बुढ़नी तक बनी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है। पता ही नहीं चलता है कि सड़क में गड्ढे है या फिर गड्ढों में सड़क। सड़क में बने बड़े बड़े गड्ढों से आये दिन दुर्घटनाएं होते रहती है। बारिश के कारण उन गड्ढों में पानी भर जाने से परेशानी और बढ़ गई है। पानी के कारण गड्ढे की गहराई का अंदाजा वाहन चालकों को नहीं मिल पाता है, जिससे दुर्घटनाएं हो रही है।

यह सड़क प्रखंड मुख्यालय से लगभग 15 गांवों को जोड़ती है। इस पथ से प्रति दिन सैकड़ों लोगों को आवागमन होता है। दर्जनों छोटे- बड़े वाहनों का परिचालन भी होता है। इसी मार्ग से प्रखंड के कई स्कूलों में बच्चे जाते हैं। स्थानीय लोगों ने डीसी व बीडीओ से इस पथ की मरम्मत कराने मांग किए है।

खराब सड़क को बनाने का मांग जिला प्रशासन से जनप्रतिनिधियों ने किया

इस संबंध में गढ़बुढ़नी पंचायत के मुखिया रेणु तिग्गा ने बताया कि सड़क काफी जर्जर है। ग्रामीण और बच्चें को प्रखंड मुख्यालय आने जाने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। कई लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जिला प्रशासन इसे संज्ञान में लेकर सड़क को संबंधित विभाग से दुरुस्त कराएं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *