लावारिस पशु से परेशान है किसान, अंधेरे में बन रहे दुर्घटना का कारण


सूरज कुमार /महुआडांड़

महुआ डांड प्रखंड की सडक़ों पर लावारिश पशुओं के बेरोक-टोक घुम रहे है। लावारिश पशुओं के घुमने से वाहन चालक और राहगीर काफी परेशान हैं। इसके साथ ही खरीफ सीजन आते ही इन लावारिश पशुओं से किसान भी परेशान हो गये हैं। लावारिश पशु सड़क में बैठे रहते है, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सम्भावना बनी रहती है, वही अंधकार में रामपुर, बिरसा चौक, शास्त्री चौक और बस स्टैंड क्षेत्र में वाहन चलाना बिलकुल सुरक्षित नहीं है। क्योंकि अंधेरे में अचानक सामने आ जाने पर जानवर दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाएं घट जाती हैं। बढ़ती लावारिश पशुओं की संख्या से महुआडांड़ और अंमवाटोली के किसान भी चिंतित है। अब खेतो में धान का बिछड़ा खेत में घूसकर ये पशु फसल को भी चर रहे हैं, जिसकी वजह से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस संबंध में किसान तिफन उरांव ने बताया कि रातो को पहरेदारी करनी पड़ रही है, इन पशु की जिम्मेदारी कोई नहीं लेता है, अगर महुआडांड़ में एक कांनी हाउस खुले तो लावारिश पशुओं पर रोक लग सकता है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *