केरेडारी। उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलतू में प्रतिभा सम्मान सह स्वागत समारोह का अयोजन किया गया। माध्यमिक परीक्षा 2023 में विद्यालय में प्रथम स्थान रिया कुमारी, द्वितीय स्थान आयुष कुमार मिश्रा, तृतीय स्थान किरण कुमारी, आकांक्षा परीक्षा में आयुष कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में जिला में द्वितीय स्थान सुदर्शन कुमार, चतुर्थ स्थान रंजीत कुमार, नवम स्थान में रहे सोनू कुमार समेत सिमरन कुमारी, मोहन कुमार राणा, रिया कुमारी, रानी कुमारी वा राहुल राम को बेलतू पंचायत मुखिया जितनी देवी, पूर्व प्रधानाध्यापक रामनाथ महतो, सेवानिवृत्त पारा शिक्षक यादव राणा के द्वारा विद्यार्थियों को मेडल और कलम देकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किए।
वही नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक नीरज कुमार पाल और ज्ञानोदय कुमार को विद्यालय परिवार के द्वारा शॉल ओढ़ाकर तथा कलम देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम दुलार राम, वा संचालन गजेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ से की गई। कार्यक्रम की समाप्ति ‘राष्ट्रगान’ से किया गया।
पढ़ाई बोझ नहीं बल्कि मनोरंजन का साधन बनाएं बच्चे: रामदुलार राम
बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक रामदुलार राम ने कहा कि पढ़ाई बोझ नहीं बल्कि मनोरंजन तरीके से करनी चाहिए। बच्चे को सफल होने पर उनके माता-पिता के साथ-साथ गुरुजनों, विद्यालय और गांव का नाम भी रौशन होता है। आगे उन्होंने बच्चों को चरित्रवान और आदर्श छात्र बनने की प्रेरणा दिए।
बच्चें देश का भविष्य है, माता पिता करें बच्चों का सही देख भाल: मुखिया जितनी देवी
बेलतू पंचायत की मुखिया जितनी देवी ने कहा बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों को यदि सही गाइडलाइन मिले तो देश के सर्वोच्च स्थान को प्राप्त कर सकता है। माता पिता बच्चों को सही देखभाल करें, और अच्छा करने के लिए प्रेरित करें।
पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी रखे रुचि: रामनाथ महतो
पूर्व प्रधानाध्यापक रामनाथ महतो ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ विचार, स्वस्थ मन और स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि रखनी चाहिए।
मौके पर रामवृक्ष राम, सुबोध कुमार राय, हरिकेश कुमार माली, ओम प्रकाश सोनी, नंदू रविदास, वीरेंद्र कुमार दास, नीरज कुमार पाल, ज्ञानोदय कुमार, यादव राणा, सहायक शिक्षक महावीर राम, विनोद कुमार साव, सहायक अध्यापक जगदीश साव, सुंदर लाल साव, प्रह्लाद कुमार साव, सीताराम साव , वीणा कुमारी, कृष्णा कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय राम, मकसूद आलम, वार्ड सदस्य, संयोजिका लीला देवी, समेत कई लोग उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








