झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

सूरज कुमार/ महुआडांड़

महुआडांड़ (लातेहार)। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक केदारनाथ के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विरोध जताया। साथ ही महुआडांड़ प्रखंड के शास्त्री चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव होदा पोल एक्का ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक केदारनाथ के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का अमानवीय तरीके से आदिवासी युवक पर पेशाब करना किसी भी तरह का शोभ निए नही है। आदिवासी युवक अत्याचार करने के मामले में सरकार अपराधी पर कठोर कठोर कार्रवाई करें, ताकि कोई और इन अमीर जादो का शिकार ना हो। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव समसुल होदा, पोल एक्का प्रखंड सचिव शहीद, परवेज आलम, अंजर खान, छोटू खान, सैफ अली समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *