केरेडारी( हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी 28 जून को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोदवे का औचक निरीक्षण की। निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने विद्यालय में वार्डन दीपा टोप्पो समेत अन्य सह कर्मीयों को मौजुद पाया। प्रमुख सुनीता देवी ने वार्डन से विधालय में नामांकित वा उपस्थित छात्राओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही छात्राओं से भी मुखातिब हो कर शिक्षा भोजन और रहन सहन व्यवस्था का हाल जाना।
छात्राओं ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। प्रमुख ने छात्राओं को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। वहीं वार्डन दीपा टोप्पो को गुणवत्ता पुर्ण शिक्षा और पौष्टिक आहार मेन्यू के हिसाब से देने, साफ सफाई पर भी ध्यान देने की बात कही। छात्राओं को प्रमुख ने कहा कि आप सबों के बीच हम समय समय पर पहुंच कर जायजा लेते रहेंगे। आप सभी को होने वाली असुविधाओं से हमे अवगत कराएं, निदान कराने का हर संभव प्रयास करूंगी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








