रांची के नामकुम तथा जामताड़ा के कुंडहित सीओ के खिलाफ इटखोरी में प्राथमिकी दर्ज
इटखोरी( चतरा)। इटखोरी के पूर्व सीओ ने गैर मजरूआ जमीन को पंजी टू में छेड़ छाड़ कर रैयती बता कर दूसरे का नाम दर्ज कर दिया गया। पंजी टू में छेड़ छाड़ की सूचना वा जमीन किसी और के नाम पर दर्ज करने के मामले में चतरा डीसी अबू इमरान ने वर्तमान सीओ रामविनय शर्मा को जमीन घोटाला में शामिल कर्मियों पर मामला दर्ज करने आदेश दिया गया। डीसी के आदेश पर वर्तमान सीओ राम विनय शर्मा के द्वारा ने इटखोरी के पूर्व सीओ बिनोद कुमार प्रजापति (वर्तमान में रांची जिला के नामकुम सीओ), पूर्व सीआई नित्यानंद प्रसाद (वर्तमान में जामताड़ा जिला के कुंडहित सीओ) तथा पूर्व हल्का कर्मचारी गोविंद लाल (वर्तमान में पत्थलगड्डा में पदस्थापित) के खिलाफ इटखोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। इनके खिलाफ सरकारी दस्तावेज (पंजी टू) से छेड़छाड़ करने, जमीन का मूल किस्म को बदलने, और फर्जी मालिकाना हक देने का आरोप है।
क्या है पुरा मामला
जमीन घोटाला मामले में शामिल अधिकारी va कर्मी वर्ष 2016 में इटखोरी में पदस्थापित थे। 2016 में इटखोरी में रहते हुए गैर मजरुवा (सरकारी जमीन) का घोटाला किया गया था। जमीन घोटाला में वर्ष 2016 में सीओ बिनोद कुमार प्रजापति, सीआई नित्यानंद प्रसाद व हल्का कर्मचारी गोविंद लाल इटखोरी में पदस्थापित थे। इन्होंने थाना नम्बर 41 खाता नम्बर 147 प्लॉट नम्बर 1063 व रकवा 1.26 एकड़ गैर मजरूवा (सरकारी जमीन) को रैयती बताते हुए लिलो कुंवरी (पति परमेश्वर दयाल) का नाम दर्शाकर पंजी टू में अंकित कर दिया था. साथ ही अधिकारियों ने सरकारी जमीन का स्वरूप बदलकर उसे रैयती बताकर जमीन घोटाला किया है। मामले की जांच वर्ष 2022 में पूरा हुवा। जांच में डीसी ने घटना को सही पाया. डीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए 21 जून को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। उनके आदेश पर 27 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही फर्जीवाड़े में शामिल अधिकारी वा कर्मीयो खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा कर सरकार को सूचित किया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








