कुंदा में बकरीद पर्व को शांति समिति का बैठक, बकरीद शांति पूर्वक मनाने का लिए निर्णय

रंजीत कुमार यादव


कुंदा। बकरीद पर्व को लेकर कुंदा थाना परिसर में सोमवार को शांति-समिति की बैठक किया गया है। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी खगेश कुमार ने किया, जबकि संचालन थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने की। बैठक में बकरीद पर्व की व्यवस्था पर पंचायतवार समीक्षा किया गया। बैठक पर दोनो सामुदायो के लोगो ने आपसी भाईचारे एवं शांति-सौहर्द तरीके के साथ बकरीद पर्व मनाने का निर्णय लिया। बीडीओ ने कहा की बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाये। पर्व को शांति तरीके से मनाने के लिए कुछ संवेदनशील जगहो पर प्रशासन की ओर से पुलिस प्रतिनियुक्त किया जाएगा। वही थाना प्रभारी ने बताया की असामजिक तत्व व हुड़दंगियो पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी तथा अफवाहो से दुर रहने की सलाह दिया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज से लोगो को बचने का अपील किए।

बैठक में उपप्रमुख सतेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, मरगड़ा मुखिया उपेंद्र पासवान, नवादा मुखिया भरत यादव, मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश प्रसाद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद यादव समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *