केरेडारी। बालू के अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध केरेडारी पुलिस के द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान केरेडारी पुलिस ने गर्रीकला से एक वा पचड़ा से एक कुल 2 अवैध बालू लदा टैक्टर को जब्त किया। जब्त ट्रैक्टर को केरेडारी थाना में सुरक्षित रखा है। जब्त वाहन पर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।

केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा की अंचला अधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस छापामारी अभियान चलाया है। जिसमे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया। साथ ही जब्त वाहनों पर अवैध खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन चालक वा मालिक पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 849








