इचाक ( हजारीबाग )। इचाक थाना क्षेत्र के तिलरा गांव में इचाक पुलिस ने छापामारी कर ब्राउन शुगर, अफीम समेत अन्य मादक पदार्थ के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारियों में प्रदीप यादव ( दोदी यादव ) ग्राम रोहमर गिद्धौर जिला चतरा वा सुमन कुमार (पिता अशोक मेहता) ग्राम सिझूआ इचाक शामिल है.
इस संबंध में इचाक थाना में काण्ड संख्या 124 / 23 भादवि की धारा-21(b) 21 (c), 22 (b), 22(c), 29, 18(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही गिरफ्तार कारोबारियों से पुलिस पूछताछ कर हजारीबाग जेल भेज दिया।
प्रेस वार्ता कर प्रशिक्षु आईपीएस सह इचाक थाना प्रभारी कुमार शिवाशीष ने कहा की छापामारी के दौरान
ब्राउन शुगर – 19 ग्राम, अफीम 190 ग्राम, कफ सिरफ 23 पीस, तौलन यंत्र 1 पीस ,03 एन्ड्राइड मोबाईल
एवम दो बाईक को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनो युवक सिर्फ इचाक ही नही बल्कि हजारीबाग जिले के सैकड़ों युवकों की जिंदगी को बर्बाद कर रहें है जो अनुचित है। हमारा प्रयास होगा की मादक प्रदार्थ बेचने वाले वा अपराध करने वाले अपराधी अधिक समय जेल में रहे ताकि अपराध पर अंकुश लगे। उन्होंने युवकों को नशीला पदार्थ का सेवन नहीं करने का भी सलाह दिया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








