रंजीत कुमार यादव
कुंदा। उत्तरी वन क्षेत्र के अंतर्गत करीब डेढ़ दर्जन गांव में वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया। समिति गठन के उपरांत वंरक्षी मुकेश कुमार ने नव चयनित वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति और ग्रामीणों को वन संरक्षण के अलावे उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में बताया। जंगल में हो रहे अतिक्रमण, उत्खनन, पेड़ पौधों के कटाई समेत जंगली जानवरों को शिकार नहीं करने व इसके प्रति गांव में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की बात कहे। समिति का गठन को लेकर सरजामातु, लेवाड़, तारा दोहर, जगन्नाथपुर, कुसुम्भा, नवादा, डोकवा, अमोना, पिंजनी, खपीया, कुटिल गेंदरा, नावाडीह, हेसातू, चाया, मांझीपारा, पिंजा समेत कई गांव में समिति का गठन किया गया। इस दौरान सभी गांव में ग्रामीणों व वन संरक्षण समिति के लोगों को जंगल को संरक्षण और पर्यावरण बचाओ को लेकर शपथ दिलाया गया मौके वनरक्षी मुन्ना उरांव, दिवाकर कुमार दास,श्वेत कुमार सिन्हा शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








