सेविका व सहायिका ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी बच्चों को कमरे से बाहर निकाल जान बचाई
गुमला। गुमला थाना क्षेत्र के सिलाफारी गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। सिलिंडर ब्लास्ट होने पर केंद्र में पहुंचे 23 बच्चे बाल बाल बचे। घटना शुक्रवार की सुबह 9 बजे की है। घटना के संबंध में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका यशोदा देवी ने बताया कि बच्चों के खाने के लिए सूजी का हलवा बना रहे थे। इसी दौरान अचानक रेगुलेटर में आग लग गयी। आनन-फानन में पास पड़े दर्री से गैस सिलिंडर को ढंक दिया। लेकिन दर्री में भी आग लग गयी। जिसके बाद फौरन हॉल में पढ़ रहे छोटे-छोटे मासूम बच्चों को एक-एक करके आंगनबाड़ी केंद्र से बाहर निकालने लगे। जैसे ही सभी बच्चों को कमरे से बाहर निकाली और दूर ले जाने लगी। तभी गैस सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। जिससे कमरे में रखे सभी खाद्य सामग्री, कुर्सी टेबल, बाल्टी खाना बनाने के बर्तन सहित सभी सामान जलकर नष्ट हो गया।
आंगनबाड़ी केंद्र में एक ही कमरा होने की वजह से उसी कमरा में बच्चों को पढ़ाई भी होती है। उसी कमरे में खाना भी बनाया जाता है. किचन के लिए अलग रूम नहीं है। घटना के बाद ग्रामीण काफी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका की खूब प्रशंसा की। जिन्होंने भाग दौड़ करते हुए तत्परता के साथ सभी मासूम बच्चों की जान बचायी। वहीं घटना के बाद आंगनबाड़ी सेविका सहायिका व बच्चे काफी डरे हुए हैं। सेविका ने बताया आंगनबाड़ी में दो छोटे-छोटे कमरे हैं। जिन्हें स्टोर रूम बनाया गया है। किचन के लिए अलग कमरा नहीं होने के कारण जिस कमरे में बच्चों को पढ़ाया जाता है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








