केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना के द्वारा कराली पंचायत के दो दिव्यांगो के बीच इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। ट्राई साइकिल का वितरण एनटीपीसी के नैगम समाजिक दायित्व योजना के तहत परियोजना प्रमुख फ़ैज तैय्यब के द्वारा किया गया। स्वचालित ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांग जनाे में खुशी का लहर था।
मौके पर परियोजना प्रमुख फ़ैज तैय्यब ने दिव्यांगों से मिलकर हाल जाना। और दिव्यांग जनों के स्वास्थय की जानकारी ली। श्री तैय्यब ने सभी को आश्वासन दिया की एनटीपीसी कंपनी सदैव जन सेवा के लिए तत्पर रहती है और आगे भी ऐसे कार्य किए जाते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा की एनटीपीसी ग्रामीणों के साथ मिल कर व जन सहयोग से ही कार्य करती है। महाप्रबंधक ने बैटरी ट्राई साइकिल को सावधानी से चलाने व यातायात नियमों के पालन करने की सलाह भी दिए।
वितरण समारोह में परियोजना के महाप्रबंधक (कोयला प्रेषण) संजय दुबे, अपर महाप्रबंधक एस.पी गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








