केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड में स्थित सभी सरकारी वा गैर सरकारी संस्थानाे में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। 22 जून सुबह केरेडारी मुख्यालय परिसर में बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा, एवं सीओ राकेश तिवारी के नेतृत्व में केरेडारी वासियों ने योगा किया।
वही केरेडारी थाना में प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने योगा अभ्यास किए। मौके बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा नें कहा की योग करें, निरोग रहें। योगा करने से मनुष्य शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहते हैं। साथ ही योगा से कई बिमारीयां भी दूर होती हैं।

मौके पर उप प्रमुख अमेरिका महतो, बीपीओ सुमन शर्मा, सुरेश साव, बसंत यादव, बैद्यनाथ महतो, तापेश्वर साव समेत कई कर्मी मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 401








