चतरा। चतरा जिला के पोटम के जंगल में नाबालिक छात्रा की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। नाबालिक छात्रा की हत्यारा प्रेमी संतोष कुमार उम्र 20 वर्ष पिता मोगल यादव हेडुम, लावालौंग का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने 17 जून को चतरा जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी के निशानदेही पर घटना स्थल से हत्या में प्रयोग में लाया गया पत्थर, मृत छात्रा का वस्त्र, पहना हुआ चप्पल एवं अभियुक्त द्वारा उपयोग किया गया मोबाईल को बरामद किया गया है।
छात्रा के हत्या के उपरांत लावालौंग थाना कांड सं 34/2023,धारा- 376(D)302, 201, 120 बी आईपीसी के अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। कांड का त्वरित अनुसंधान व उद्यभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा त्वरित गति से अनुसंधान व छापामारी कर महज 48 घंटे के अन्दर काण्ड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियुक्त द्वारा इस घटना को कारित करने में अपना अपराध स्वीकार किया है। साथ ही इसकी निशानदेही पर घटना कारित करने में उपयोग किया गया पत्थर, मृतक छात्रा का वस्त्र, पहना हुआ चप्पल एवं अभियुक्त द्वारा उपयोग किया गया मोबाईल को बरामद किया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








