पीएलएफआई संगठन के 3 उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल



पश्चिमीसिंहभूम। पीएलएफआई के नाम से लेवी वसूली करने वाले 3 उग्रवादियों को आनंदपुर पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में रोबकेरा का मधुसूदन सिंह उर्फ छोटे, कांडी का रोशन भुइयां व बिरसा भुइयां शामिल है। आनंदपुर पुलिस उग्रवादियों के पास से 4 देसी कट्टा, 1 सिंगल बेरेल बंदूक, दो बाइक, एक स्कूटी, गोली रखने वाला पाउच, चितकबरा पेंट, मोबाइल, पीएलएफआई का चंदा रसीद बरामद किया है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इंस्पेक्टर फागु होरो ने बताया कि मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर आनंदपुर पुलिस व सीआरपीएफ 193 बटालियन ने हंसाबेड़ा में अभियान चलाया। इस दौरान दो बाइक से उग्रवादी आ रहे थे। पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया इस दौरान मौका पाकर एक युवक भाग निकला। पुलिस ने दोनों युवक रोशन और बिरसा की तलाशी ली तो उनके पास से एक-एक देसी कट्टा, चंदा रसीद बरामद किया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि मधुसूदन सिंह उर्फ छोटे तथा कांडी का नवेंद्र सिंह उन्हें हथियार सप्लाई करता है। नवेंद्र भागने में सफल रहा।

पुलिस तिरला में किराए पर रह रहे मधुसूदन के मकान पर छापेमारी कर स्कूटी, एक देसी कट्टा, जिंदा गोली, पीएलएफआई का चंदा रसीद बरामद किया। रोशन और बिरसा की निशानदेही पर कांडी जंगल में छिपाकर रखे गए एक सिंगल बेरेल बंदूक, दो बैग में रखा गया 6 पीस गोली, गोली रखने वाला पाउच, 5 चितकबरा पेंट, काला गमछा, जूता बरामद किया है। अभियान में थाना प्रभारी विकास दुबे, देवानंद कुमार, अवेन्द्र कुमार समेत सीआरपीएफ के अधिकारी, जवान शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *