मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल अथर्व आर्य को आजसू केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी ने किया सम्मानित


बड़कागांव। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल अथर्व आर्य को बड़कागांव विधानसभा प्रभारी सह आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी ने बुके देकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। रोशनलाल चौधरी ने परीक्षा में सफल अथर्व आर्य को प्रोत्साहित करते हुवे कहा घुटुवा निवासी संतोष स्वर्णकार के पुत्र अथर्व आर्य ने 646 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 8015 स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

अथर्व आर्य ने कहा की मेरे माता पिता के आशीर्वाद वा सहयोग से आज मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं। साथ ही रोशनलाल चौधरी के द्वारा सम्मानित करने पर आभार जताया। अथर्व आर्य अपनी दसवीं तक की परीक्षा डीएवी बरकाकाना से पूरी की है।

मौके पर अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के जिला अध्यक्ष हरी रत्नम साहू, संतोष स्वर्णकार, समाजसेवी विजय सिंह, रामगढ़ कॉलेज अध्यक्ष रोहित सोनी, लालू शर्मा, उदय प्रताप सिंह, मनोज अग्रवाल, विकास अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *