केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के सायल गांव में मोटर साइकिल चोरी करने पहुंचे दो चोरों को मोटर साईकिल के साथ ग्रामीणों ने खदेड़ कर रंगे हाथ दबोचा। वही दो अन्य चोर भागने में सफल रहे। चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले तो जम कर धुनाई की, फिर केरेडारी पुलिस को सौंप दिया। सायल निवासी भवानी कुमार महतो पिता जोगन महतो के लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या- 186/23 धारा 379, 414, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसमें पिन्टु उर्फ खिरोधर यादव पिता बंशी यादव, पुरानाबाद, सुरज यादव पिता मनोज यादव सराढू, अशोक यादव पिता रामेश्वर यादव सराढू, धर्मेन्द्र भुईयां पुरानाबाद सभी टंडवा थाना जिला चतरा को नाम जद आरोपी बनाया गया है।

मामला दर्ज कर केरेडारी पुलिस गिरफ्तार पिन्टु कुमार उर्फ खिरोधर यादव, सुरज यादव के निशान देही पर चोरी के पांच मोटरसाइकिल बरामद किया। बरामद मोटर साईकिल को केरेडारी थाना में सुरक्षित रखा गया है। वही गिरफ्तार दो चोरों को मेडिकल जांच करा कर हजारीबाग जेल भेज दिया गया।
केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा पुलिस चोरों के निशान देही पर एक लाल रंग का पैशन प्रो जेएच 13 एफ 5712 इंजन नं. HA10ACJHD57983, चेसिस नं. MBLHAR180JHD25990, एक टीभीएएस स्पोर्ट जेएच 02 बीके 3662, चेसिस MD625CK20N3K03219, एक काला रंग का पलसर चेचिस नंबर D2DHDIZZ1CM81303, हीरो होण्डा मोटरसाईकिल लाल रंग का रजि नं. जेएच 01क्यू 1923, पैसन प्रो MBLHA10A6BHM09626 रजि नं JH01DP-1770 जब्त किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा की फरार अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








