झुमरीतिलैया। झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी रोड स्थित कोडरमा केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। मृतक नागेश्वर यादव 32 वर्ष पिपचो जयनगर कोडरमा का रहने वाला है। वही घायलों में रौशन कुमार पिता परमेश्वर शर्मा ग्राम बेहराडीह, सरमाटांड जयनगर, सौरव नंदी पिता तिमिर रंजन नंदी पुरुलिया पश्चिम बंगाल, केदार विश्वकर्मा पिता लोकनाथ विश्वकर्मा गौशाला रोड झुमरी तिलैया के है। घायलों को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया़ जहां उनका इलाज चल रहा है़।
जानकारी के अनुसार केमिकल फैक्ट्री में प्रयोगशाला अंदर पाइप फिटिंग का कार्य चल रहा था, इसी दौरान अचानक पाइप फट गया। जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए। इसमें से मिस्त्री नागेश्वर यादव की मौत हो गयी। जबकि घायलों के शरीर में कई जगहों पर पाइप का मेटल अंदर घुस गयी जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रांची रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गई है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








