रांची। झारखंड पुलिस वा एनआईए के टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को नेपाल के भुट्टन से गिरफ्तार किया। यहां दिनेश गोप भेष बदलकर रह रहा था। दिनेश गोप के उपर झारखंड पुलिस ने 25 लाख वा एनआईए ने पांच लाख कुल 30 लाख का इनाम रखा था। दिनेश गोप का कार्य क्षेत्र सिमडेगा था, सिमडेगा जिला के कोलेबिरा, बानो व जलडेगा थाना इलाके में दिनेश गोप आतंक का था या यूं कहें यहां दिनेश गोप का तूती बोलता था। दिनेश गोप पर सिमडेगा जिले के विभिन्न थानों में 24 आपराधिक मामले दर्ज है। लगभग 15 साल तक कोलेबिरा, बानो व जलडेगा थाना इलाके के लोग दिनेश गोप के खौफ के साये में रहे। लोग यहां शाम होने से पहले अपने घरो में दुबक जाते थे। आ जाया करते थे. दिनेश गोप ने सबसे पहले अपने नाम से अपराधिक गिरोह बनाया। इसके बाद दिनेश गोप ने अपने संगठन का नामकरण किया तथा संगठन का नाम जेएलटी रखा। जेएलटी पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगा दिये जाने के बाद पुन: दिनोश गोप ने संगठन का नाम जेएलटी को बदल का पीपुल्स फ्रंट आ़फ इंडिया रख दिया। उक्त संगठन पर भी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया।
15 साल तक रहा दिनेश गोप का आतंक
दिनेश गोप का आतंक 2003 से लेकर 2018 तक इलाके में रहा। दिनेश गोप का मुख्य काम लेवी वसुलना था। दिनेश गोप इलाके में दहशत फैलाने जघन्य तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया करता था। कई बार पुलिस से भी मुठभेड़ की घटना में भी दिनेश गोप शामिल था। अवैध हथियार की फैक्ट्री भी संचालन दिनेश गोप करता था। जिसे सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल के संयुक्त कार्रवाई में फैक्ट्री को नष्ट कर दिया गया था।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








