केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के मनातू पंचायत के बकचोमा गांव निवासी राम खेलावन उर्फ बिरसेन उर्फ खेमलाल गंझु पिता सोमर गंझु के घर कटकमसांडी पुलिस ने 20 मई को इश्तेहार चिपकाया।
इश्तेहार चिपकाने पहुंचे कटकमसांडी थाना के एसआई कृष्णा रजक ने कहा की अपराधी कटकमसांडी थाना कांड संख्या 81/2015 धारा 25 1 बी ए 26/35 आर्म्स एक्ट 17 सी एल एक्ट एवं 10/13 यू ए पी एक्ट के नामजद प्राथमिक अभियुक्त है।
28 मार्च 2023 को उक्त अभियुक्त के विरुद्ध गवाहों के समक्ष तमिल किया था। उपरोक्त अभियुक्त को फरार होने के कारण 2 मई को न्यायालय हजारीबाग से कुर्की वारंट निर्गत किया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 460








