टंडवा। चतरा जिला के टंडवा में एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा थर्मल पॉवर प्लांट के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा सप्ताह 2023 के तहत एसएस +2 हाई स्कूल में “स्वच्छता और स्वास्थ्य” पर मेगा स्वच्छता सत्र सह अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा सप्ताह में कर्मियों वा अधिकारियों ने आस पास के क्षेत्र बाजार टांड़, सब्जी मंडी, टंडवा मार्केट में साफ सफाई की। सत्र में कुल 72 विद्यार्थियों ने भाग लिया। साथ ही वृक्षारोपण किया गया। और बच्चों को स्कूल के समय के दौरान पौधों की देखभाल करने के लिए कहा गया। एनटीपीसी के द्वारा छात्राओ के बीच टोपी और स्नैक्स बांटा गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ श्रीमती शिप्रा रानी ने सत्र का नेतृत्व किया। उन्होंने शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि वे हमारे दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं। मासिक धर्म के दौरान विशेष स्वच्छता पर ध्यान देने की सलाह दिए। वही इनसे होने वाले समस्याओं की जानकारी दिए साथ ही स्वच्छता किट वितरित किए गए।
छात्र बेहद खुश थे और एनटीपीसी से भविष्य में ऐसे सत्र आयोजित करने का आग्रह किया।

मौके पर जीत सिंह संधू, सीएसआर कार्यकारी मोहिनी कुमारी, कॉर्पोरेट संचार कार्यकारी डॉ. करुणा चावला, वसुंधरा लेडीज क्लब की महासचिव सरिता राय, पिंकी (वरिष्ठ सदस्य) टंडवा मुखिया मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








