केरेडारी( हजारीबाग)। ओल्पिंयाड प्रतियोगिता परीक्षा में सामाजिक विज्ञान में गोल्ड मेडलिस्ट आयुश कुमार पाण्डेय को केरेडारी उप प्रमुख अमेरिका महतो सम्मानित किए। उप प्रमुख ने एसएस +2 उच्च विद्यालय पहुंच कर आयुश कुमार पांडे को पुरुस्कार भेट किए। साथ ही आयुश के उज्ज्वल भविष्य का कामना किए। मौके पर प्रधानाध्यापक राकेश पंडित, सीआरपी सुनील कुमार पांडेय, शिक्षक महेंद्र रविदास, नीरज कुमार, राजकुमार राम, सुरेशदस , प्रमोद दास, रवि शंकर मिश्रा समेत शिक्षक शिक्षकाएं छात्रछात्राएं उपस्थित थें।
बताते चलें कि आयुश कुमार पाण्डेय राज्य स्तर पर सामाजिक विज्ञान में गोल्ड मेडलिस्ट चयन किया गया था। 27 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा लैपटॉप एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया था।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 443








