बेरोजगारों को जख्म : मजदूर कर रहे पलायन, मनरेगा में जेसीबी से हो रहा काम
बिन ख़ुदाए फर्जी मजदूर के खाते में भेजी गई 90324 रकम
हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित बेंगवरी पंचायत के बेंगवरी गांव में इन दिनों रोजगार का अभाव है, मजदूर परेशान हैं और कमाने के लिए परदेस जाने को मजबूर हैं,उसी गांव में कोई भी रोजगार नहीं मिल रहा है, जबकि मनरेगा के माध्यम से सैकड़ों काम ग्रामीण इलाके में हो रहे हैं. लेकिन यह काम मजदूर नहीं, बल्कि जेसीबी मशीन से कराई जा रही है. हालांकि पैसा फर्जी मजदूरों के खाते में भेजी जा रही है,और सबसे चिंतत करने वाली बात यह है कि डोभा खुदाई से पहले हुआ जिसमे 90324 रुपये पैसे की भी निकासी हुई उसके बाद 12 मई को दिन में ही जेसीबी मशीन से डोभा की खुदाई किया गया।योजना का नाम ग्राम बेंगवरी में रामा रोशन के जमीन डोभा निर्माण,है अब सवाल उठ रहा है कि जब डोभा 12 मई को खुदाई हुआ तो पैसे की निकासी पहले कैसी हुई,इस संर्दभ में प्रखंड बीडीओ कीस्टो कुमार बेसरा ने कहा कि मामला जांच का विषय है ,जांच करवाई की जाएगी और पैसे की भी रिकवरी होगी,
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








