केरेडारी। केरेडारी प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं का जांच राज्य अनुस्रवण दल के द्वारा किया गया। संयुक्त सचिव शैल प्रभा कुजूर के नेतृत्व में जांच दल ने केरेडरी प्रखंड के कराली, सलगा एवं केरेडारी पंचायत का भ्रमण कर कराली में मनरेगा के तहत नारायण तिवारी का बागवानी , नंदकिशोर तिवारी, अजय तिवारी के कूप निर्माण, श्रुति देवी का शेड वा नरेश भुइयाँ, अशोक भुइयाँ , भिरगु भुइयाँ, बंधनी देवी का प्रधान मंत्री आवास का जांच किए।
इस दौरान योजनाओं का कार्य को संतोष जनक बताया। साथ ही संयुक्त सचिव शैल प्रभा कुजूर ने आवास निर्माण कार्य में देरी पर कर्मियों को लाभुकों से मिल कर जल्द ही पूरा कराने का निर्देश दिए। वही जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला सोनी देवी को सीएससी संचालन पर खुशी जाहिर की। और महिलाओं को अपने पैर पर खड़ा होने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश बीपीओ वा बीडीओ को दिए।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कीस्टो कु बेसरा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार, प्रखंड प्रबंधक चंदन शर्मा, विकास कुमार, रोज़गार सेवक जुगेश, नंदकिशोर, शशि, बलिन्द्र, हरुण रसीद, अनीश रवि बीएफ़टी प्रभु, अर्जुन राम एवं महेश सोनी उपस्थित थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








