रांची। पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया. जिसके बाद अमन श्रीवास्तव को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई से रांची लाया गया. इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
झारखंड एटीएस की टीम ने मुंबई एटीएस के सहयोग से अमन श्रीवास्तव को मंगलवार को मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था. अमन श्रीवास्तव मुंबई कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद उसे ट्रांजिड रिमांड पर रांची लाया गया. अमन के खिलाफ रामगढ़, लातेहार और रांची जिले के अलग-अलग थाने में कुल 23 मामले दर्ज हैं.
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 327








