केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी एवं चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा का शुरूवात 16 मई से किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एनटीपीसी के द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है। केरेडारी परियोजना के अपर महाप्रबंधक एस.पी गुप्ता ने साइट कार्यालय में सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को आस-पास एवं राज्य, देश को स्वच्छ बनाने कि शपथ दिलाएं और परिसर की साफ- सफाई किए।
केरेडारी परियोजना प्रमुख श्री फैज तैय्यब ने औपचारिक रूप से दूसरे दिन स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं परियोजना के अन्य अधिकारियों के साथ परिसर में झाड़ू लगाकर इस अभियान की गंभीरता को दर्शाया।

देश को स्वच्छ बनाने के इरादे से ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस अभियान में एनटीपीसी के सभी अधिकारीगण उत्साह के साथ भाग लिए। स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत एनटीपीसी द्वारा अगले 15 दिनों तक कई सामाजिक उत्थान के कार्यों से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं जिसका आयोजन आने वाले दिनों में किया जाएगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








